Let’s travel together.

असद के दबाव में हिन्दू युवती ने ज़हर खाया मौत

236

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला आया है। एक युवती ने मुस्लिम युवक असद से परेशान होकर ज़हर खा लिया। आरोपित असद द्वारा लड़की पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा था। लड़की की बुधवार को जहर खाने से मौत हो गई। घटना से नाराज़ स्वजन के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे।

आरोपित असद पिता हुसैन निवासी काजी पलासिया लड़की से शादी करना चाहता था और वह लड़की के परिजनों पर बना रहा था। स्वजनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोपित असद के डर से जहर खा लिया। लड़की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। स्वजनों के साथ बजरंग दल के विनोद जामलिया, भोला मंडलोई, योगेश शर्मा अन्य बजरंगियों के साथ पहुंचे।

सिलेंडर से गैस निकालने के बाद उपकरण भी किए जब्त

रूस्तम का बगीचा में खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर 46 गैस सिलेंडर्स और गैस निकालने के उपकरण जब्त किए। विभाग को 14.2 किलो क्षमता के 21 नग भरे हुए प्राप्त हुए। विभाग ने एमआइजी थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम में के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाद्य विभाग और क्राईम ब्रांच की टीम ने रूस्तम के बगीचा स्थित गणेश पिता धनश्याम जायसवाल के यहां दबिश दी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि जांच में 14.2 किलो क्षमता के घरेलू गैस सिलेंडर के 15 नगर खाली और 21 नग भरे हुए प्राप्त हुए। जबकि 3 किलो क्षमता में 10 नग खाली प्राप्त हुए। मौके से गैस ट्रांसफर करने वाली मशीन, गैस तौलने के लिए तौलकांटा एवं 25 प्लास्टिक के ढक्कन भी पाये गए। इससे टंकियों से गैस निकालने की पुष्टि होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811