Let’s travel together.

भारी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ के तीनों शूटर्स की कोर्ट में पेशी एक हफ्ते की रिमांड पर भेजा

102

अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपित शूटर मोहित उर्फ सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या को प्रतापगढ़ से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। तीनों की सात दिन की रिमांग मांगी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

अभियुक्तों की पेशी को देखते हुए कचहरी के भीतर और बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ की भी तैनाती की गई। इससे पहले प्रयागराज के मरियाडीह में मारे गए माफिया से नेता बने अतीक अहमद की बहन के गांव में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम और शाइस्‍ता परवीन (अतीक अहमद की पत्नी) की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

SIT ने सिपाहियों से की पूछताछ, कब्जे में ली थानों की डीवीआर

विशेष जांच दल (एसआइटी) ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की विवेचना शुरू कर दी है। मंगलवार को एसआइटी ने धूमनगंज और शाहगंज थाने के डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही अभिरक्षा में लगे कई पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे और फिर उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।तीन सदस्यीय एसआइटी ने सोमवार को शाहगंज थाने से हत्या की विवेचना और एफआइआर की कापी अपने पास ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811