Let’s travel together.

प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं रीवा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी यात्रा के लिए बच्चों का हो रहा चयन

112

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल द्वारा शुरू की जा रही वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री के द्वारा होना लगभग सुनिश्चित देखा जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रीवा आगमन की तैयारी और रीवा से भोपाल चलने वाली वंदे भारत की घोषणा को लेकर अब डीआरआम की टीम द्वारा रीवा पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जाएजा लिया गया है। डीआरएम विवेक शील ने रेलवे परिसर के अंदर और बाहर, मेडिकल टीम की उपलब्धता आदि की जानकारी ली तो वहीं खाली पड़ी भूमि पर अतिरक्त रास्ता बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही इस ट्रेन में स्कूल के बच्चों को पहली यात्रा का लाभ दिए जाने की तैयारी है। रेलवे से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अऩुसार यह ट्रेन रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल के बीच चलाई जा सकती है।

जबलपुर शिक्षा विभाग के पास पहुंचा पत्रः

जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के पास भी प्रतियोगिता कराने पत्र पहुंचा है। जानकारी अनुसार इस संबंध में शिक्षा विभाग के पास जो पत्र पहुंचा है उसमें छात्रों के चयन प्रतियोगिता के माध्यम से करने कहा गया है। वंदे भारत ट्रेन में सबसे पहले यात्रा करने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो इसके लिए कक्षा 8 से 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राओं यात्रा करने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता पास कर वंदे भारत में सफर करेंगे बच्चेः

विद्यार्थियों को वंदे भारत ट्रेन, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जबलपुर एक श्रेष्ठ पर्यटन स्थल विषयों पर निबंध और पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता को पास करने वाले बच्चों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा। चर्चा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस मामले में जबलपुर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा कि उनके पास पत्र आया है। स्कूल प्राचार्यों को प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देशित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811