Let’s travel together.

दो बार शिवपुरी से होकर गुजरा था अतीक अहमद का काफिला आंखों में दिखता था खौफ

85

शिवपुरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद पुलिस और मीडिया के सामने हुआ। यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज शिफ्ट करने के दौरान दो बार मध्य प्रदेश के शिवपुरी से होकर गुजरी थी। पहली बार उनका काफिला 27 मार्च को और दूसरी बार 12 अप्रैल को यहां से गुजरा था। दोनों बार अतीक की आंखों में खौफ साफ नजर आ रहा था, इस दौरान उसके परिवार के लोग पुलिस के काफिले के साथ चल रहे थे।

27 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम जब माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही थी, उस दौरान अतीक की वैन के सामने अचानक एक मवेशी आ गया था। जिससे वैन पलटते हुए बची थी। इस घटना से अंदर मौजूद अतीक घबरा गया था। हादसे में वैन की टक्कर से मवेशी की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस का काफिला आगे बढ़ गया।

दूसरी बार 12 अप्रैल को अतीक अहमद को ले जा रही यूपी पुलिस की टीम का काफिला शिवपुरी के सुरवाया थाने के सामने कुछ देर के लिए रुका था। इस दौरान अतीक साथ चल रही मीडिया से बोला था कि आपकी वजह से सुरक्षित हूं, मुझे बर्बाद तो पहले ही कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811