Let’s travel together.

गुरु पूर्णिमा पर आश्रम और धार्मिक स्थलों पर हुए गुरु पूजा के विशेष आयोजन

0 125

गुरु चरणों का पूजन कर भक्तों ने लिया गुरुजनों से आशीर्वाद

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में गुरु आश्रम और धार्मिक स्थानो पर गुरु परंपरा के तहत गुरु महोत्सव कार्यक्रम के विशेष आयोजन किए गए, इस दौरान गुरुओं की चरण पूजा कर उनसे भक्तों ने आशीर्वाद लिया,इस प्रकार से पूरे जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम में गुरु महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर रायसेन सहित आसपास के कई जिलों से भक्तजन गुरुजी की पूजन करने आए इस मौके पर गुरु भक्तों ने गुरु साधना की इसके पश्चात गुरु चरण पद का पूजन किया एवं गुरुजी से आशीर्वाद लिया।

सुबह से ही शिव महा अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ इसके पश्चात गुरु पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जो सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा भक्तों ने गुरु जी के हाथों से प्रसादी पाई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जन प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल हुए एवं धर्म का लाभ उठाया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से भी गुरु पूजा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गायत्री परिवार के भक्त जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं गुरु पूजन किया इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी गुरु पूजन एवं ध्वज पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवको ने उत्साह के साथ भाग लिया ।

इसके अलावा पवित्र नर्मदा जी के किनारे स्थापित अनेक आश्रमों में भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु पूजन के विशेष कार्यक्रम प्रसादी वितरण एवं भंडारे के आयोजन संपन्न हुए। इसके साथ ही गुरु भक्तों ने कई स्थानों पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए एवं गुरु महिमा के पर आधारित भजनों का आनंद लिया। इस प्रकार से पूरे जिले घर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811