Let’s travel together.

शिवपुरी विधायक ने शक्ति केंद्र पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

0 109

 

– कार्यकर्ताओं को माला व शॉल श्रीफल भेंट किया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हातौद में शक्ति केंद्र पर पहुंचकर यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली और विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर यहां के शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को माला और शॉल व श्रीफल के साथ सम्मानित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। श्री जैन ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शिवपुरी विधानसभा के ग्राम हातोद में शक्ति केंद्र बैठक में बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ,जिला उपाध्यक्ष नबाव सिंह कुशवाह , मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र की टोली, बूथ पदाधिकारी, और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811