Let’s travel together.

हेल्थ सप्लीमेंट्स की होगी जांच पांच दवा दुकानों से लिए नमूने

82

भोपाल। शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवा कारोबारियों द्वारा बेचे जाने वाले हेल्थ सप्लीमेंट की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल कारोबारियों द्वारा हेल्थ क्लेम का दावा करने वाले हेल्थ सप्लीमेंट, प्रोटीन पाउडर, टानिक और न्यूट्रिकास्यूटिकल्स बेचा जाता है। इसी की जांच करने के लिए विभाग ने गुरुवार से कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम ने पांच दवा दुकानों से लगभग 10 नमूने लेकर जांच के लिए राज्य स्तरीय लैब में भेज दिए हैं! नमूने गलत या अमानक पाए जाते हैं तो थोक कारोबारी से लेकर निर्माता पर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के जिला मुख्य अधिकारी (मुख्यालय) देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह कार्रवाई हमीदिया रोड स्थित दवा बाजार और जवाहर चौक स्थित दवा दुकानों पर की गई है। उन्होंने बताया कि बाजार में बेचे रहे हेल्थ सप्लीमेंट को लेकर गलत, भ्रामक और अतिश्योक्तिपूर्ण दावे किए जाते हैं। वास्तव में यह दावे पर कितने खरे उतरते हैं, इसकी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इस संबंध में एफएसएसएआइ ने इन सप्लीमेंट्स के नमूने लेने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन का पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

इन दुकानों से लिए नमूने

चौधरी मेडिकल एजेंसी से न्यूट्रीवा, जीआरडी और एटूजेड सीरप,सेबर इंटरप्राइजेस से जिंकोविट एवं लेक्टोडेक्स सिरप, ड्रग हाउस से नर्चर कंपलीट प्रोटीन सप्लीमेंट्स और इम्यूनेस लिक्विड, दीपक सेल्स एजेंसी से फोट्स बी हेल्थ सप्लीमेंट्स, माई फिटनेस चाकलेट और पीनट बटर,अग्रवाल मेडिकल एजेंसी से हेल्थ सप्लीमेंट और प्रोटीन प्लेनेट से हाई प्रोटीन पीनट बटर, डार्क चाकलेट के नमूने लिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811