Let’s travel together.

चंबल नदी में मिले कुल 2456 घड़ियाल, विशेषज्ञों की टीम ने की 11 जलीय जीवों की गणना, जानें किसकी कितनी है संख्या

0 85

मुरैना। मध्य प्रदेश और राजस्थान के इलाके में निकलने वाली चंबल नदी में श्योपुर जिले के पाली घाट से लेकर 435 किमी दूर पचनदा तक 11 जलीय जीव विशेषज्ञों की टीम ने गणना की। चंबल नदी में जलीय जीवों के संरक्षण व संवर्धन के प्रयास का असर यह है कि इस साल 2456 घड़ियाल मिले हैं। पिछले साल 2108 घड़ियाल गिने गए थे। इस प्रकार 348 घड़ियाल बढ़ गए हैं। देश में सबसे ज्यादा घडि़याल मप्र की चंबल नदी में संरक्षित हैं।

 वनमंडल अधिकारी स्वरूप दीक्षित का कहना है इस साल चंबल में जलीय जीवों के बेहतर संरक्षण व संवर्धन के चलते घड़ियाल, मगरमच्छ, स्किमर व डॉल्फिन की संख्या बढ़ी है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा अगर घड़ियालों की बात की जाए तो देश की और प्रदेश की कई नदियों में चंबल की घड़ियाल नदियों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसमें बॉम्बे नेशनल हिस्ट्री सोसाइटी एनजीओ, वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन ट्रस्ट, वाइल्ड इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया समेत यूपी,राजस्थान व एमपी के विशेषज्ञ शामिल रहे।

 विशेषज्ञों के दल ने बाइनोकूलर समेत हाईरिजोलूशन कैमरों और सीधे आंखों से गणना की। चंबल नदी का पानी स्वच्छ है। वातावरण भी प्रदूषण मुक्त है। यही कारण है कि दुनिया में सबसे अधिक घड़ियाल चंबल नदी में हैं। हमारे यहां से देश की कई नदियों को घड़ियाल दिए जाते हैं। जलीय जीवों की वार्षिक गणना में डॉल्फिन 111 नजर आई हैं। पिछले साल 2023 में 96 डॉल्फिन गिनी गई थीं। डॉल्फिन को लेकर जलीय जीव विशेषज्ञों का मत है कि यह स्वच्छ पानी में ही जीवित रहती है।

इससे जाहिर है कि चंबल का जल आज भी स्वच्छ होकर जलीय जीवों व परिंदों के लिए बेहतर है। चंबल के 435 किमी के क्षेत्र में मगरमच्छ की संख्या 928 तक पहुंच गई है। पिछले साल 878 मगरमच्छ गिने गए थे। स्किमर की बात करें तो इनकी संख्या 843 तक पहुंची है जो 2023 में 740 थी। हालांकि चंबल नदी में रेत माफियाओं की वजह से जलीय जीव यमुना नदी में भी चले जाते हैं। यमुना नदी में जाने वाले जलीय जीवों की गणना नहीं हो पाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811