Let’s travel together.

छात्र को लोन दिलाने का झांसा देकर खाते में किया 18 लाख का लेनदेन

87

भोपाल। गोविंदपुरा बरखेड़ा पठानी में रहने 21 वर्षीय छात्र हर्ष यादव ठगी के शिकार हो गए।उनके एक परिचित ने अपने साथी के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी की। आरोपितों ने युवक के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराया और एटीएम लेकर खाते में 18 लाख रुपये का लेनदेन किया।

पीड़ित को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी लगी तो उसने क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम में पूरे मामले की शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और बैंक को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि पीड़ित के खाते में यह रकम कहां से कहां जमा हुई।

साइबर एसआइ देवेन्द्र साहू ने बताया कि निवासी हर्ष यादव बीए की पढ़ाई कर रहा है।भगवान सिंह ठाकुर उर्फ रोहन नाम का उसका परिचित है और एक लोन दिलाने वाली कंपनी में नौकरी करता है। पिछले माह भगवान सिंह ने अपने दोस्त अमोल गौडरे के साथ मिलकर उसे अपनी कंपनी से लोन दिलाने का पीड़ित को झांसा में ले लिया था। वहीं उसके केनरा बैंक के खाते काे अपडेट कराने का कहा।

इस दौरान भगवान सिंह और अमोन ने हर्ष के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर नया एटीएम व बैंक किट ले ली। बाद में पीड़ित की जानकारी के बिना उसका एटीएम अपने पास रख लिया। बाद में दोनों आरोपियों ने हर्ष के खाते में करीब 18 लाख रुपये का लेनदेन किया, इसकी लेनदेन की जानकारी लगने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम में एफआइआर दर्ज कराई है।

साइबर क्राइम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपितों ने खाते का उपयोग आगे की जांच में पता चलेगा कि आरोपियों ने फरियादी के खाते में कहां-कहां से पैसा जमा कराया और क्यों?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811