Let’s travel together.

छह साल से लापता पुत्र को पुलिस ने खोजा गुजरात में कर रहा था कैटरिंग का काम परिवार की लौटी खुशियां

97

जगदलपुर।किसी परिवार का खोया हुआ बच्चा लंबे इंतजार के बाद वापस मिल जाये, तो उस परिवार की खुशियों का एहसास तो बस वो परिवार ही कर सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ बस्तर में, जहां एक युवक 6 साल पहले कहीं लापता हो गया था। वहीं अब बस्तर पुलिस ने छह साल पहले लापता हुए एक युवक को खोजकर उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर उसके स्वजनों को खुशियों की सौगात दी है।

दरअसल, श्रीलाल वर्मा निवासी वर्गीस कालोनी जगदलपुर, अपने 14 वर्षीय भतीजे अंकित कुशवाहा को मध्यप्रदेश से अपने घर लाकर पढ़ाई करवा रहा था। पांच जुलाई 2017 को सपरिवार उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे। उस दौरान अंकित कुशवाहा घर पर अकेला था। जब मंदिर दर्शन कर वापस लौटे तो अंकित कुशवाहा घर पर नहीं था। काफी खोजबीन करने उपरांत नहीं मिलने पर तीन अगस्त 2017 को थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस गुमशुदगी कायम कर बालक की पतासाजी में जुटी थी। विवेचना के दौरान गुम इंसान अंकित कुशवाहा के मोबाइल नंबर, बैंक स्टेटमेंट के आधार पर पतासाजी करने का प्रयास किया जा रहा था।

गुजरात में कर रहा था कैटरिंग का काम

पुलिस द्वारा अंकित के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों की जानकारी लिए जाने पर कोटक महिन्द्रा बैंक में खाता खुलने की जानकारी प्राप्त हुई। कोटक महिन्द्रा बैंक से जानकारी प्राप्त कर एवं आधार कार्ड अपडेट होने की सूचना मिलने पर अंकित के वर्तमान मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर साइबर सेल से तकनीकी सहायता ली गई। अंकित कुशवाहा के एक्जेक्ट लोकेशन की जानकारी होने पर पता चला कि अंकित बादशाह नाम के व्यक्ति के पास कैटरिंग का काम करता है। पांडेसरा पुलिस (गुजरात) की सहायता प्राप्त कर सूरत गुजरात से लेकर बोधघाट लाकर पूछताछ कर प्रकरण के श्रीलाल वर्मा को उनके पुत्र अंकित कुशवाहा को सुपुर्द किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811