रायसेन। संस्कार सेना जिला रायसेन के तत्वावधान में संस्कार सेना के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा को जिला रायसेन का शासकीय अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक नियुक्त किए जाने पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान संस्कार सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा शाल-श्रीफल भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्कार सेना के जिला अध्यक्ष थान सिंह मालवीय एवं प्रदेश सचिव बबलू वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तिलक शाक्या, अमित शर्मा, मलखान सिंह रावत, भुवनेश्वर कुशवाहा, राहुल मालवीय, एडवोकेट राकेश नामदेव, एडवोकेट अमित विश्वकर्मा, गजेंद्र यादव, रामस्वरूप सेन, महेंद्र बबलू धाकड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।