Let’s travel together.

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में लोगों को अपना हमजोली बनाएगी पुलिस

75

भोपाल। राजधानी भोपाल के नए पुलिस आयुक्‍त हरिनारायणाचारी मिश्र ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वह यातायात मित्र योजना लेकर आए हैं। इससे लोगों को जोड़कर शहर की ट्रैफिक का संचालन बेहतर करेंगे। इसमें महिला और पुरुष कोई भी जुड़ सकता है। इसमें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उसके बाद पुलिस उन्‍हें जैकेट और सीटी देगी। इस पूरी कवायद को यातायात मित्र योजना नाम दिया गया है। इस योजना से जुड़ने वाले लोग अपने घर के पास ही तिराहे और चौराहों पर शाम के समय ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते नजर आएंगे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए हर सोमवार को लोगों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यातायात मित्र योजना से लोग पुलिस की वेबसाइट सिटीजन काप के माध्यम से जोड़ने के लागइन करेंगे। सबसे पहले इस पर रजिस्ट्रेशन करेंगे। उसके बाद पुलिस ने इन लोगों को यातायात संभालने की ट्रेनिंग देगी और उसके बाद उनको जैकेट और सीटी बजाने के लिए देगी। उसके बाद यह लोगों के ट्रैफिक पुलिस के साथ रोजाना अपने घर के पास ट्रैफिक का इंतजाम संभालते चौक-चौराहों पर नजर आएगे। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें कालेज छात्र से लेकर वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हो सकते हैं।

ट्रैफिक डीसीपी के साथ मिलकर बनाई रणनीति

पुलिस कमिश्नर और ट्रैफिक डीसीपी ने मंगलवार को इस योजना को लेकर एक बैठक की। उसमें कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने योजना का खाका तैयार कर इसकी रणनीति बनाई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां सबसे ज्यादा जाम और आवागमन में परेशानी होती है। उसके बाद इन यातायात योजना मित्र के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। इस योजना के लिए पुलिस एक नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा।

इंदौर में चल रही यह योजना

इस प्रकार की योजना भोपाल से पहले पुलिस कमिश्नर ने इंदौर में शुरू की थी। उसमें महिला सदस्यों की संख्या करीब 150 है, जो ट्रैफिक इंतजाम के साथ धार्मिक और राजनीतिक जुलूस और धरना प्रदर्शन संभालती है। इनको प्रोत्साहित करने पुलिस उनको हर सप्ताह पुरस्कृत करती है।

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस ने यातायात मित्र योजना तैयार की है। उसमें जो इच्छुक लोगों को रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस के साथ लोग भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे।

– हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811