Let’s travel together.

पपलप्रीत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल भेजा अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका अलर्ट

90

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि वह नेपाल भाग सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले सोमवार को उस समय पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को दिल्ली से पकड़ लिया गया। पपलप्रीत सिंह को पहले अमृतसर लाया गया और वहां से असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया।

मालूम हो, खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है और उसे पकड़ने के लिए हजारों पुलिस कर्मियों लगातार तलाशी अभियान चल रहे हैं।

Amritpal Singh News Latest Updates

इससे पहले नेपाल पुलिस ने सोमवार को कहा कि अमृतपाल को लेकर वहां अलर्ट है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता पोशराज पोखराज पोखरेल ने कहा, हमें अमृतपाल के नेपाल में प्रवेश के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

नेपाल पुलिस अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल का पता लगाने के लिए भारतीय सुरक्षाकर्मियों के देश में प्रवेश करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उसने अभी तक नेपाल में प्रवेश नहीं किया है।

अमृतपाल सिंह का कितना खास था पपलप्रीत सिंह

अमृतपाल ने अपने संगठन वारिस पंजाब दे में पपलप्रीत को सलाहकार बनाया था। उसके आतंकी संगठन बब्बर खालसा समेत कई खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध रहे हैं और आईएसआई से संबंधों के कारण उसे पहली पहली बार तब गिरफ्तार किया गया था जब उसने आतंकी बब्बर खालसा के संबंध में एक लेख प्रकाशित किया था।

उसका लैपटाप पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया था जिसमें पत्रिका का सारा रिकार्ड था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811