सुरेंद्र जैन धरसीवा
आज विवेकानंद बाजार, धरसीवा में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. श्री परसराम भारद्वाज जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने स्व. परसराम भारद्वाज जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार एवं कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष साहिल खान, कमल ‘पप्पू’ साहू, योगेश्वर वर्मा, मधु वर्मा, लक्ष्मीकांत साहू, श्रेयांश परगनिहा,उत्तम वर्मा,नजीब अशरफ, सहित खान, चंदन चन्द्रवंशी, मोतीलाल पटेल, सिकंदर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. परसराम भारद्वाज जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।