Let’s travel together.

अप्रैल में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी प्रतीक्षा सूची पुणे नई दिल्ली मुंबई़ हावड़ा के मार्गों पर टिकट मिलना आसान नहीं

102

इंदौर। गर्मियों की छुट्टियों में इंदौर से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अप्रैल से ही प्रतीक्षा सूची बढ़ चुकी है। यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में बसों और अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। हर बार इंदौर से कई मार्गों के लिए ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की मांग की जाती है, इसके बाद भी इंदौर को एक-दो ट्रेन ही मिल पाती है। इस बार भी इंदौर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ही मिल पाई है। अन्य मार्गों पर स्पेशल ट्रेन की मांग होने के बाद भी अभी तक घोषणा नहीं की गई है। इससे यात्रियों को नियमित ट्रेनों में टिकट सुनिश्चित होने के लिए प्रतीक्षा करना पड़ रही है।

इंदौर से अन्य राज्यों में जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अप्रैल माह से ही स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची की सूची 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। इसके बाद भी स्पेशल ट्रेनें शुरू नहीं की गई हैं, जबकि सांसद से लेकर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी नई दिल्ली, पुणे और मुंबई के लिए ट्रेन की मांग कर चुके हैं। इन्ही मार्गों पर स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 100 के करीब पहुंच चुकी है। इसके अलवा हावड़ा जाने वाली ट्रेन में भी स्पीपर, थर्ड ऐसी में प्रतीक्षा सूची बढ़ चुकी है।

मालवा एक्सप्रेस में 100 के पार पहुंची प्रतीक्षा सूची

इंदौर से दिल्ली के लिए सातों दिन चलने वाली मालवा एक्सप्रेस और इंदौर-न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। इसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस में अप्रैल माह में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 200 के पार पहुंच चुकी है। 10 अप्रैल को इंदौर से शाम को 5.20 बजे रवाना होने वाली इंटरसिटी के स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 420 के करीब है। थर्ड और सेकण्ड एसी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसी दिन दोपहर में रवाना होने वाली मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची भी 100 से ऊपर है। इसी मार्ग पर साप्ताहिक ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811