Let’s travel together.

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से टकराई दो बच्चों सहित सात लोग घायल एक रेफर

0 225

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार सामने अचानक भैंस आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी नाली से टकरा गई जिससे तीन महिलाएं दो पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
हादसा सागर भोपाल मार्ग सागोनी उमरिया थाना राहतगढ़ जिला सागर का बताया जा रहा है सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


आपको बता दें कि 22 वर्षीय कविता पति अंकित सिंह निवासी शाहपुर मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश के पिता सिलवानी में शांत हो गए है जिनमें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार की सुशील ठाकुर पत्नी जयदेव सिंह 45 साल प्रवीण सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 22 साल शबनम पुत्र जयदेव सिंह 20 साल वैष्णवी 3 वर्ष नेत्री 2 वर्ष स्विफ्ट कार से जा रहे थे सुबह करीब 8:00 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी सागोनी उमरिया गांव के निकट पहुंची वहां मार्ग का निर्माण चल रहा है अचानक भैंस सामने आ जाने से चालक ध्रुव सिंह नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे उतरकर नाली से जा टकराई जिसमें कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए जिनके हाथ पैर मुंह में चोटें आई हैं अधिक चोट आने पर सुशीला ठाकुर को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
बेगमगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है जिससे यह स्पष्ट हो सके की घटना रायसेन जिले की सीमा में हुई है या सागर जिले की सीमा में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811