Let’s travel together.

गिटार की सुरीली झंकार पर झूम रहे हैं बच्चे शौकिया राकस्टार बनने के लिए सीख रहे हैं सुर-ताल

106

संत हिरदाराम नगर। संगीत मन को प्रसन्न और तरोताजा रखता है। संगीत मनपसंद हो तो पैर थिरकने लगते हैं और मुंह से अपने आप गीत निकलने लगते हैं। यह दृश्य देखना है तो आप बैरागढ़ के इन बच्चों के गिटार शो में देख सकते हैं।

पिछले कुछ समय से संगीत के प्रति लोगांे का रूझान बढ़ रहा है। माना जाता है किसंगीत भी एक थैरेपी है। म्युजिक थैरेपी से कई रोग भी ठीक हो जाते हैं, मन शांत रहता है और अंदर छुपी प्रतिभा सामने आती है। शौकिया गायक आमतौर पर अपने-अपने ढंग से गीत गाकर शोक पूरा करते हैं लेकिन राजधानी के कई बच्चे गिटार सीखकर शौकिया राकस्टार बनना चाहते हैं। इन बच्चों का लक्ष्य गिटार को प्रोफेशनल रूप देना नहीं है लेकिन यह गिटार की हर बारीकी को पूरी तन्मयता के साथ सीखना चाहते हैं। म्युजिक डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर सतीश तेजवानी बताते हैं किबच्चों में गजब का उत्साह है। हर कोई गिटार की सुरीली झंकार पर फिदा है। बच्चे सबसे पहले अपने पसंदीदा गीत को गिटार पर पेश कर रहे हैं।

सीखना से पहले ही ले लिया गिटार

कई बच्चों ने गिटार की बारीकियां सीखने से पहले ही खुद का गिटार ले लिया है। आमतौर पर गिटार पांच हजार रूपये से एक लाख रूपये तक में मिलता है। बच्चे पैसे न देखकर ऐसा गिटार ले रहे हैं जो लंबे समय तक उनका साथ दे। सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा माही टेकवानी कहती हैं किगिटार बजाना अच्छा लगता है यह हमारी एक्सट्रा एक्टिवटी है। माही ने गिटार से 20 गाने बजाना सीख लिए हैं। सफर अभी जारी है। कालेज छात्र प्रिंस शिवदासानी का कहना है किसंगीत का सफर शानदार होता है यह गिटार बजाना सीखकर महसूस हुआ। गिटार से निकले सुर उमंग और उत्साह बढ़ा देते हैं।

संगीत के लिए समर्पण बढ़ा

संगीत सीखना एक शगल बन गया है। यंग जनरेशन में गजब का उत्साह है। गिटार की धुन बच्चों के मन मस्तिष्क पर सकारात्मक उर्जा का संचार करती हैं। शुरूआत उनके पसंद के गाने से होती है। धीरे-धीरे बच्चे सभी गीत गिटार पर पेश करने लगते हैं।

– सतीश तेजवानी, म्युजिक डायरेक्टर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811