Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत

137

इंदौर। सिर्फ 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा और 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी है इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत। मात्र 15 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट भी बन जाएगी। वर्तमान में डीएवीवी बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। तनिष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तनिष्का से बहुत सी चर्चा की। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहे।

इंदौर की बेहद प्रतिभाशाली एवं होनहार बेटी तनिष्का ने कोरोना के दौरान अपने पिता को खो दिया, लेकिन इसके बाद भी हौसला नहीं हारा और फिलहाल वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। प्रधानमंत्री से मुलाकात में सांसद शंकर लालवानी ने अहम भूमिका निभाई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि तनिष्का एक अद्भुत बच्ची है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन कर सकती है। तनिष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, तो मैंने प्रधानमंत्री के कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने मुलाकात का समय दिया और यह सिर्फ तनिष्का के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर के लिए गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री ने तनिष्का से की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है? तनिष्का ने कहा वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती है। प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट विज़िट करने का सुझाव भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती है, जिस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती है, ताकि एक बेहतर जज साबित हो सकें।

होनहार बेटी का रखे ध्यान

प्रधानमंत्री ने तनिष्का से पूछा कि वह डिजिटल फील्ड में क्या करती है, तनिष्का ने बताया कि वह भारत के बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी है। पीएम ने सांसद शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान तनिष्का की मां अनुभा अवस्थी, सांसद शंकर लालवानी एवं मयूर सेठी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811