खड़ी गेंहू की फसल में लगी आग,150 एकड़ में लगा गेंहू हुआ जलकर खाक
तीन घन्टे की कड़ी मसक्कत के बाद दमकलों ने पाया आग पर कावू
रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप,रायसेन
गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से लगभग डेढ़ सौ एकड़ में किसानों की लाखो रुपये लागत फसल जलकर खाक हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गेहूंखेड़ा के खेत में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और एक अन्य गाँव दादपुर में भी

फेल गई जिसके कारण लगभग 150 एकड़ में लगी गेंहू की पकी फसल जल कर खाक हो गई मोके पर पहुँच कर आधा दर्जन दमकलों ने आग को बुझाया जब तक किसानो की फसल जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर अरविंद दुवे द्वारा किसानों को सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है लेकिन उसके बाद भी आगजनी की घटनाएं अधिक देखने को मिल रही हैं पिछले 15 दिन में ओबेदुल्लागंज सर्किल में दर्जनों आगजनी की घटनाए सामने आई है जिसने किसानो का अत्याधिक नुकसान हुआ है।