रामभरोस विश्वकर्मा,भोपाल
बजरंगदल मध्यभारत प्रान्त का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कोलार भोपाल मैं प्राम्भ हुआ ।
उदघाटन सत्र में मंचासीन पूज्य श्री महंत श्री 1008 श्रीराम प्रवेश दास जी महाराज गुफा मंदिर , श्री मनोज जी वर्मा क्षेत्र संगठन मंत्री विहिप , श्री राजेश जैन प्रान्त मंत्री विहिप , श्री सुशील सुडेले प्रान्त संयोजक बजरंगदल , उपस्थित रहे ।महाराज जी का स्वागत वर्ग संचालन टोली के द्वारा किया गया।

मुख्य मार्गदर्शन प्रदान करते हुए श्री मनोज जी वर्मा क्षेत्र संघठन मंत्री जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का उद्देश्य हिन्दू समाज का जागरण , धर्म संस्कृति की रक्षा करना है, अपने हिंदू मान बिंदुओं के प्रति सम्मान हमको जगाना है, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विश्व हिंदू परिषद का युवा कार्य विभाग बजरंग दल कार्य कर रहा है। बजरंग दल का मुख्य काम हिंदू समाज हिंदू धर्म पर आने वाले हर संकट से रक्षा करना है।
बजरंग दल युवाओं की शक्ति का प्रदर्शन , युवाओं मैं शक्ति और भक्ति का जागरण बजरंग दल है ।
जैसे हनुमान जी ने राम जी के काम किए थे।
वैसे ही विश्व हिंदू परिषद और हिंदू धर्म के कामों में बजरंग दल लगा हुआ है ।
विश्व हिंदू परिषद आज समाज के हर क्षेत्र में चाहे सेवा, समरसता , धर्मप्रसार , अर्चकपुरोहित, गोरक्षा, तीर्थयात्रा , दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति, प्रत्येक क्षेत्र मे विहिप कार्य कर रही है ।
पूज्य संत श्री राम प्रवेश दास जी महाराज जी ने आशीर्वचन देते हुये कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने राम जी का कार्य किया उसी तरह बजरंगदल कलयुग में हनुमान जी के प्रतिरूप में राम जी के कार्य करने में सतत लगा है।
वर्ग की प्रस्तावना रखते हुई प्रांत संयोजक श्री सुशील जी ने वर्ग की जानकारी देते हुई कहा कि इस वर्ष प्रान्त के दो स्थान पर वर्ग लग रहे है एक आज से प्राम्भ हुआ है जो भोपाल संभाग का है , वे एक ग्वालियर संभाग का प्रारंभ होगा , वर्ग का महत्व वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में शौर्य का जागरण करना है ।