Let’s travel together.

मक्के की बोरियां के बीच छिपाकर रखा गया 45 बोरी 9 क्विंटल डोडा चूरा जब्त

0 543

– मादक पदार्थ की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी

– ट्रक को पकड़ चालक को किया गिरफ्तार

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले की कोलारस पुलिस ने एक ट्रक से भरा 45 बोरी 9 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक में अवैध रूप से मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। ट्रक मप्र के जावरा (रतलाम) से अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा भरकर हरियाणा की तरफ जा रहा है तभी पुलिस ने कोलारस के पास से इस ट्रक को रोककर इसकी तलाशी ली। ट्र में दिखाने के लिए 330 मक्का की बोरियां भरी मिली लेकिन पुलिस ने बोरियां हटवाकर जब तलाशी ली तो अंदर ट्रक में 45 बोरी 9 क्विंटल डोडा चूरा मिला।
कोलारस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक मे अवैध रुप से 9 क्विंटल डोडा चूरा जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि ट्रक क्रमांक एच.आर. 57 ए. 2063 जावरा (रतलाम) से अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा भरकर हरियाणा की तरफ जा रहा है।
इस पर पुलिस तस्दीक करने पर पडोरा के पास हाईवे पर उक्त नंबर का ट्रक खङा मिला जिसमे 45 बोरी 20-20 किलो की कुल 09 क्विंटल अवैध डोडा चूरा एवं 330 मक्का की बोरियां भरी मिली।
जब ट्रक के चालक निवासी प्रतापनगर थाना एलनावाद जिला सिरसा हरियाणा से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि खंडवा से मक्का भरकर चला था फिर जावरा मे आकर अपने ट्रक के असली नंबर एच.आर. 57 ए 9752 की जगह दूसरी नंबर प्लेट एच.आर. 57 ए 2063 की लगाकर ट्रक मे अवैध 45 बोरियां डोडा चूरा की भरकर चला था ट्रक की फायनेंस की किस्ते उधार होने के कारण नंबर प्लेट बदली थी।

कोलारस टीआई ने आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी का क्रत्य अपराध धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पाया जाने से उक्त 14 चक्का ट्रक क्रमांक एच.आर. 57 ए 2063 कीमती करीब 30 लाख रूपये मय उसमे भरे 45 बोरी अवैध डोडा चूरा कुल 09 क्विंटल कीमती करीबन 54 लाख रूपये की एवं ट्रक मे भरी 330 बोरी मक्का कीमती करीबन 04 लाख रूपये कुल 88 लाख रूपये का मशरूका जप्त कर कार्यवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811