Let’s travel together.

शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप द्वारा आयोजित 22वीं कांवड़ यात्रा सम्पन्न

0 257

300 कांवड़ियों ने मां नर्मदा जल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

औद्योगिक नगरी मंडीदीप में विगत 25 वर्षों से धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप द्वारा श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर 22वीं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस बार भी यात्रा में 300 से अधिक श्रद्धालु कांवड़ियों ने भाग लिया और मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

संगठन के अध्यक्ष विपिन भार्गव एवं उनकी मित्र मंडली ने युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने, समाज व परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने हेतु इस यात्रा का सफल संचालन किया। मंडल के कार्यों में विशाल अमरनाथ व अयोध्या यात्रा, राम नाम पुस्तिका लेखन, गौ माता संरक्षण, व अन्य धार्मिक गतिविधियां भी शामिल हैं।

यात्रा का शुभारंभ और विशेषताएं

यात्रा की शुरुआत सुबह  भार्गव निवास से की गई। बुधनी घाट से मां नर्मदा का जल विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भरकर कांवड़ में लाया गया। इस वर्ष की यात्रा में एक विशेष आकर्षण रहा 115 किलो की विशाल कांवड़, जिसमें भगवान शिव की प्रतिमा के साथ गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों का जल समाहित था।

यात्रा में शामिल रहे अनु, राजकुमार, अनिल, निर्भय, दीपक, मनीष, अतुल, हरिओम, भूरा, अजय, शुभम, बृजमोहन जैसे भक्तों ने लगभग 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

देवेंद्र विश्वकर्मा मित्र मंडल द्वारा लगभग ₹10,000 की लागत से भव्य कांवड़ तैयार की गई थी। इस कांवड़ यात्रा में भारत माता रथ भी शामिल रहा, जो एकता का प्रतीक बना।

महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता

यात्रा में 200 मातृ शक्तियों एवं 100 कन्याओं ने भी भाग लिया। यात्रा में डीजे, ढोल, बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नगर में भव्य स्वागत

नगर मंडीदीप के विभिन्न चौराहों, चौकों पर सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वल्पाहार, पेयजल वितरण एवं स्वागत द्वारों के माध्यम से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साधु-संतों, महामंडलेश्वर की उपस्थिति ने यात्रा को विशेष बना दिया।

अध्यक्ष विपिन भार्गव ने मीडिया से कहा कि जब तक मेरा जीवन है, मैं भगवान शिव और युवा पीढ़ी को धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहूंगा। मेरा उद्देश्य युवाओं को धर्म से जोड़ना है।”

यात्रा का समापन एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े शिवलिंग भगवान भोजेश्वर शिवलिंग पर मां नर्मदा सहित विभिन्न पवित्र नदियों के जल से अभिषेक कर किया गया।

मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल बैरागी द्वारा सभी कांवड़ियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया एवं अध्यक्ष श्री भार्गव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811