शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र में ग्राम साईंखेड़ा के बगिया मोहल्ले के पास मोड़ पर आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार धर्मेंद्र मालवीय और शिवानी मालवीय को डायल एक सौ बारह की मदद से सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवानी को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया जा रहा है। दोनों भोपाल निवासी बताए जा रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद घायल करीब आधे से एक घंटे तक मौके पर पड़े रहे। लोगों ने एक सौ बारह और एक सौ आठ पर कई बार फोन किया, जिसके लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।