Let’s travel together.

अनंत चतुर्दशी पर गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन,हिंदू उत्सव समिति ने समारोह में किया सम्मानित

0 115

गणपति बप्पा मोरिया…. अगले बरस तुम जल्दी आना भक्तों ने श्रद्धाभक्ति के माहौल में दी विदाई

शिवलाल यादव

रायसेन।अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की बिजली की रंगबिरंगी झिलमिलाती झांकियों का विसर्जन चलसमारोह सागर भोपाल तिराहे से रात में शुरू किया गया।सड़क के दोनों तरह भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियों को एक पल निहारने के लिए भक्तों की भीड़ डटी रही।

झांकी के आयोजकों ने गाजेबाज़ों के बीच गणपति बप्पा मोरिया… अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे भी लगाए।इन गणेश भगवान की झांकियों का चलसमरोह श्री रामलीला गेट महामाया चौक से होते हुए इंडियन माता मंदिर चौराहे से जिला अस्पताल पहुंचा।यहां से गणेश उत्सव समिति के आयोजक पगनेश्वर स्थित बेतवा नदी कौड़ी नदी सहित जाखा पुल भोपाल रोड़ बेतवा नदी घाट पहुंचीं।यहां भगवान गणेश की प्रतिमाओं की आरती पूजन कर प्रसादी का भोग लगाया और श्रद्धापूर्वक नदियों में विसर्जन किया।

गिरजानन्दन भगवान गणेश की झांकियों ,अखाड़ों के उस्तादों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया

हर साल की तरह इस साल भी अनंत चतुर्दशी समारोह श्री हिंदू उत्सव समिति के रायसेन के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया ।गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर विनीत रिछारिया थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा परिषद अध्यक्ष सविता सेन ने की। धर्मगुरु पण्डित रमेश गोपाल चतुर्वेदी, श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति मंचासीन हुए। समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल चौरसिया ने किया।जहां नगर में सजी झांकियो के अध्यक्ष,मंदिरों के पुजारी,अखाड़ों के उस्तादों,राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक नीरज सक्सेना, रिटायर्ड पुलिस ASI श्री रामकृपाल चौबे,यातायात पुलिस सहित अन्य को सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811