सी के पारे
भोपाल। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल के तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को राजधानी भोपाल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह दोपहर 2 बजे से रोशनी क्लब, दशहरा मैदान के पास आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री महेन्द्र सिंह यादव (प्रशासक/अध्यक्ष, अपेक्स बैंक, म.प्र. राज्य सहकारी, म.प्र. शासन) उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता माननीय श्री ओ.पी. गोस्वामी, संरक्षक करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक कुं. बी.एस. चौहान, प्रदेश अध्यक्ष हैं।
इस अवसर पर महासंघ के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत सहित प्रदेश के पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं सहकारिता समिति कर्मचारी शामिल होंगे।
दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी अतिथियों के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था भी रखी गई है।
महासंघ की ओर से समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं पैक्स कर्मचारियों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है।