राहुल राजोरिया रायसेन
जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र से स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान नर्मदा प्रसाद का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया है।
यह हादसा सोमवार को हुआ था, जब किसान खेत पर जाने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे।रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे के बाद से ही होमगार्ड की टीम लगातार और सघन सर्चिंग अभियान चला रही थी।लगातार तलाश के बाद बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम को किसान का शव खोजने में सफलता मिली।पुलिस और प्रशासनिक टीम ने औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।