रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शहर में बिक रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु अधिक से अधिक तस्दीक व रेड कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत के द्वारा टीम गठित कर मामूर तंत्र मजबूत कर शहरी क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब मे रेड कार्यवाही और अवैध शराब परिवहन कर रहे कुल 11 आरोपीगणो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 248 पाव अवैध शराब कीमती 1,43,350 रुपये की जब्त की गई।
जिसमें आरोपी सोतम पिता स्व सुदामा निवासी जौरतला, अमर सिंह पिता भगवान सिंह निवासी खौजाखेडी, राजेश सिंह पिता लाल सिंह निवासी बालाकोट,
रजनेश कुचबंदिया पिता पप्पी कुचबंदिया करैया हजारी, समन्ना दमोह,नरेन्द्र कुचबंदिया पिता धरमी कुचबंदिया निवासी करैया हजारी समन्ना, अजमेर पिता राजेन्द्र निवासी जमुनिया थाना दमोह देहात,अंकित पिता सिंह राजेन्द्र सिह राजपूत निवासी जैन मंदिर,प्रदीप अहिरवार पिता रमा अहिरवार,सुभाष कॉलोनी,निलेश पिता मूलचंद अहिरवार सुभाष कॉलोनी,सोनू अहिरवार पिता राघवेंद्र सिहोरा पड़रिया,विपिन चौरसिया पिता इमरत सिहोरा पड़रिया के पास से जब्त मशरूका वाहन क्रमांक एम पी 34 एम एल 0915 ,248 पाव अवैध देशी मसाला शराब, 23 वॉटल बीयर, 12 आर.एस. इंग्लिश बॉटल जिसकी कुल कीमत 1,43,350/- रूपये रही। अधिकारी कर्मचारियों प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत,उप निरी रोहित दिवेदी थाना कोतवाली, प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, प्रधान आरक्षक कलीम खान,प्रधान आरक्षक भगवत सिंह, प्रधान आरक्षक लाल बहादुर,आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक देशराज, आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक रूपनारायण, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक जेश,आरक्षक मयंक,आरक्षक राजेश आरक्षक राजेन्द्र, आरक्षक रानू,आरक्षक प्रमोद,महिला आरक्षक साजली ने सराहनीय कार्य किया।