श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा की गई साफ सफाई और सौंदर्य करण
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
26 सितम्बर शनिवार भाद्र पक्ष पूर्णिमा पर नगर के हनुमानगढी घोघरा नदी के घाट पर सैकडो श्रद्धालुओं ने पूर्वजों को स्मरण करते हुए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ तर्पण किया जो दिनांक 10 अक्टूबर पितृपक्ष की अमावस्या तक अनवरत किया जाएगा।

नगर परिषद के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नदी के घांटो की साफ सफाई करते हुए विशेष सौंदर्यकरण किया गया है जो आकर्षण का केंद्र है हनुमानगढी क्षेत्र और घोघरा नदी के सुंदर तटो का आकर्षण पर्यटकों को अनायास ही अपनी और आकर्षित करने लगा है आने वाले समय में यह क्षेत्र विशेष पर्यटक स्थल के रूप में उभर कर आएगा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
आगामी योजना में हनुमानगढी पहुचने के लिए घोघरा नदी के तट से नवनिर्मित सीसी रोड को सीधा हनुमानगढी से जोडने की पर विमर्श किया गया है ताकि श्रद्धालु मंदिर तक आसानी से पहुंच सकें इसके लिए छोटा पुल बनाने की रूपरेखा तय की जा रही है यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में नदी के सुंदर स्वरूप के साथ एक स्टाप डेम भी देखने को मिलेगा जिसमे पर्यटकों द्वारा वोटिंग का आनंद भी लिया जा सकेगा।