श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुना में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के नेतृत्व में विशाल एतिहासिक भव्य श्रीराम भगवान की पालकी यात्रा चल समारोह का आयोजन किया गया
अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुना में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के नेतृत्व में विशाल एतिहासिक भव्य श्रीराम भगवान की पालकी यात्रा चल समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे हजारों की संख्या में

कार्यकर्ताओ के साथ महिलाओं ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया नगर में सैकड़ों जगह भव्य स्वागत फूल वर्षा कर किया गया यात्रा में बांसखेड़ी समिति,पटेल नगर समिति, डोंगापुरा खटीक मोहल्ला समिति,केंट चौराहा समिति, राधा कॉलोनी समिति, हनुमान कॉलोनी समिति,शीतला माता मंदिर समिति के अलवा अन्य समितियो के साथ नगर के कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम को भव्य बनाने में शामिल पुलिस प्रशासन,नगर पालिका,मीडिया,और सभी हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा ।