पुष्प वर्षा और जल व्यवस्था के साथ शील्ड देकर किया सम्मान, 20 वर्ष पुरानी परंपरा फिर हुई जीवंत
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर में अनंत चतुर्थी के अवसर पर माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति बरेली द्वारा गणेश समितियों एवं अखाड़ों के चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। समिति की ओर से चल समारोह में शामिल गणेश समितियों और अखाड़ों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जल की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न गणेश समितियों एवं अखाड़ों के पदाधिकारियों और सदस्यों का शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश भक्त मौजूद रहे। चल समारोह में शामिल समितियों और अखाड़ों के सदस्यों में भी उत्साह देखने को मिला।
वही अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से करीब 20 वर्ष पुरानी यादों को एक बार फिर नया कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले अनंत चतुर्थी के अवसर पर सभी गणेश समितियां एक साथ चल समारोह में शामिल होती थीं, लेकिन किसी कारणवश यह परंपरा बीच में विराम ले गई थी। अब समिति के प्रयास से इस परंपरा को पुनः प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी गणेश समितियों और अखाड़ों का एक साथ चल समारोह में शामिल होना क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आयोजन के दौरान समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
जिसमे मां खेड़ापति ग्रुप के अध्यक्ष श्याम सिंह कोली, उपाध्यक्ष प्रदीप खजुरिया कनिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र राय कोषाध्यक्ष आशीष साहू सचिव अंशुल सोनी सह सचिव शुभम राजपूत मीडिया प्रभारी राजकुमार साहू ग्रुप के संचालक मनीष मदरवंशी, संस्थापक सदस्य राजू भावसार, मनोज साहू , ओमकार धाकड़, संतोष मेहरा सदस्य अभी साहू , सोनू साहू,प्रमोद मेहरा, सहित और और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।