Let’s travel together.

एबीवीपी का आरोप: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर रहे हैं कॉलेज का राजनीतिकरण

0 117

 

– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिया ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय में जनभागीदारी अध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे राजनीतीकरण तथा बाहरी व राजनैतिक हस्तक्षेप को रोकने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।
जानकारी देते हुए विभाग संयोजक आदित्य पाठक ने बताया कि शासकीय पीजी महाविद्यालय शिवपुरी के जनभागीदारी अध्यक्ष द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 44/2443/05/2-38 का पालन न करते हुए महाविद्यालय में कक्ष पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है | इस कक्ष के माध्यम से महाविद्यालय में राजनैतिक व बाहरी हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है, जो कि महाविद्यालय के लिए उचित नहीं है | जनभागीदारी अध्यक्ष के द्वारा महाविद्यालय की कक्षाओं के समय पर राजनैतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | जनभागीदारी अध्यक्ष के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से महाविद्यालय के कार्यों में भी हस्तक्षेप किया जा रहा है जिससे महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आक्रोश है | महाविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान नियम विरुद्ध तरीके से परीक्षा कक्षों में पहुंच जाते है जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसकी शिकायत महाविद्यालय के विद्यार्थी प्राचार्य से कर चुके है लेकिन राजनैतिक कारणों से प्राचार्य के द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है|
पाठक ने आगे बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपरोक्त विषय में 5 दिवस के भीतर कार्यवाही करने की मांग की है| कार्यवाही ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी|
ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से विभाग संयोजक आदित्य पाठक,रमन राठौर, नगरमंत्री अविनाश समाधियां,परिसर मंत्री शशिकांत शर्मा, उत्तम नेवार,आशु पंडित,अंश शर्मा,मोहित रजक ,ध्रुव शर्मा,देव शर्मा,विवेक अवस्थी, सचिन सारस्वत के साथ साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811