Let’s travel together.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन

0 68

श्रीलंका, जापान, थाईलैंड और मंगोलिया सहित कई देशों से पहुंचे बौद्ध अनुयायी, मंत्री प्रहलाद पटेल भी हुए शामिल

रायसेन। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन धार्मिक आस्था और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता का विशेष संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के परम प्रिय शिष्यों सारिपुत्र और महामौद्गल्यायन के पवित्र अस्थि कलशों को गर्भगृह से बाहर लाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद इन पवित्र अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया।

महोत्सव की शुरुआत महाबोधि सोसाइटी परिसर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सांची स्तूप परिसर पहुंची। इसमें महाबोधि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका के प्रमुख बानगल उपत्तिस नायक थेरो सहित विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों ने सहभागिता की।

इस दो दिवसीय आयोजन में श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मंगोलिया सहित कई देशों के बौद्ध अनुयायी और विदेशी मेहमान शामिल होने पहुंचे हैं। भगवान बुद्ध के उपदेशों, शांति और करुणा के संदेश को समर्पित इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कवि सम्मेलन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह देश और रायसेन जिले के लिए गौरव की बात है कि भगवान बुद्ध के दो प्रिय शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश भारत में सुरक्षित हैं और उनके दर्शन का अवसर सांची में मिलता है।

महाबोधि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका के प्रमुख बानगल उपत्तिस नायक थेरो ने कहा कि दोनों महान शिष्यों के अस्थि कलश श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे गए हैं, जिससे देश-विदेश से आए अनुयायी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर सकें।

सांची में आयोजित यह महोत्सव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश से जोड़ने का अवसर बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811