Let’s travel together.

अदालत के फैसले से साबित हुआ आदतन राजनीतिक अपराधी हैं राहुल गांधी: रवि मालवीय

0 77

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा-अपनी करतूतों और झूठ के लिए पूरे देश से माफी मांगें राहुल गांधी

अनुराग शर्मा

सीहोर । सूरत कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। अदालत ने कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा एक वक्तव्य में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं अन्य नेताओं के बारे में प्रयोग की गई शब्दावली को उचित नहीं माना है। इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद यह सिद्ध हो गया है कि राहुल गांधी आदतन राजनीतिक अपराधी हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के सीहोर जिला अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर कहे । सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी ‘गांधी के हत्यारे’ वाले बयान सहित अन्य बयानों को लेकर देश से माफी मांग चुके हैं । लेकिन इसके बाद भी लगातार देश को बदनाम करने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि किस तरह दूसरे देशों में जाकर भारत को अपमानित किया जाए। रवि मालवीय ने कहा कि यह सामान्य बात नहीं है कि एक बड़े राजनीतिक दल का नेता रोज झूठ और अनाप-शनाप बोलता रहे। बार-बार आग्रह करने के बाद भी ऐसा काम करता रहे, जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि अब तो न्यायालय के फैसले से भी यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी इस देश के सबसे गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कहा की दुर्भाग्य की बात है कि ऐसी पार्टी के नेता आज भी बड़ी बेशर्मी के साथ समाज में जाकर ऐसे वक्तव्य देते हैं,जो देश, उसके लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करते हैं। लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद में जाकर झूठ बोलते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता। ये अलग बात है कि जब बोलने की बारी आती है,तो वे पता नहीं क्या बोलते हैं। श्री मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों और झूठ के लिए गंभीरतापूर्वक देश से माफी मांगनी चाहिए।
चित्र रवि मालवीय का

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811