Let’s travel together.

धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 11

30 नवंबर को अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 गुणवत्ता मानकों और उपार्जन प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी

सी के पारे रायसेन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपार्जन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों और गुणवत्ता मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला कार्यालय रायसेन द्वारा जारी आदेश क्रमांक उपार्जन 2026-27/590, दिनांक 27 नवंबर 2026 के अनुसार संयुक्त कलेक्टर एवं जिला प्रबंधक रायसेन राहुल नायक ने संबंधित विभागों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर रोहित सिसोनिया द्वारा 26 नवंबर  को आयोजित उपार्जन बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान धान उपार्जन के लिए निर्धारित आवश्यक गुणवत्ता एवं मानकों की जानकारी भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। वहीं उपार्जन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण उपायुक्त सहकारिता तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत, नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा मध्यप्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन सहित संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है। उपार्जन कार्य में गठित दल के कृषि, राजस्व, सहकारिता एवं पंचायत विभाग के सदस्यों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

30 नवंबर को होगा प्रशिक्षण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे वन परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों एवं धान खरीदी से संबंधित समिति प्रबंधक, ऑपरेटर, सर्वेयर एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य धान उपार्जन कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संपन्न कराना तथा उपार्जन केंद्रों पर आने वाली संभावित समस्याओं को पहले ही दूर करना है, जिससे किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811