Let’s travel together.

देवास में माता टेकरी की दानपेटियों से निकले अमेरिकी डालर और चांदी के सिक्के

116

नितिन गुप्ता  देवास 

माता टेकरी स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा देवी के मंदिरों की दानपेटियों को खोला गया। दानपेटियों से इस बार भारतीय मुद्रा के साथ अमेरिकन डालर, चांदी के सिक्के और आभूषण भी निकले हैं। गिनती की पूरी प्रक्रिया प्रभारी तहसीलदार शहर पूनम तोमर की निगरानी में हुई। जानकारी के अनुसार माता टेकरी पर पिछली बार 9 फरवरी को दानपेटियों को खोला गया था।

चैत्र नवरात्र के बाद फिर खुलेंगी दानपेटियां

नवरात्र के पूर्व पेटियों को खोला गया, ताकि नवरात्र के चढ़ावे के लिए पेटियां खाली हो सकें। नवरात्र के तुरंत बाद फिर से दानपेटियां खोली जाएंगी। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दानपेटियों को खोलकर दान की गणना प्रारंभ हुई, जो शाम 4 बजे पूरी हुई।

5 लाख से ज्यादा का दान

गणना में करीब दो दर्जन लोगों ने दोनों मंदिरों की 10 पेटियों में आई राशि की गणना की। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि गणना में पेटियों से 5 लाख 6 हजार 271 रुपये निकले। साथ ही दो अमेरिकन डालर, दो चांदी के सिक्के और चांदी की पायल भी पेटी से निकली।

रामनवमी पर लगेगा मेला तैयारी को लेकर हुई बैठक

हाटपीपल्या। नगर में रामनवमी के अवसर पर लगने वाला मेला 30 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक लगाया जाएगा। रामनवमी पर लगने वाले मेले को लेकर विधायक मनोज चौधरी के मुख्य अतिथि में व नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर की अध्यक्षता में मेला को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला समिति के सदस्यों द्वारा मेला में आयोजित संस्कृति आयोजन कवि सम्मेलन एवं धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही मेले में लगने वाले आधुनिक झूले एवं दुकानों को लेकर व्यवस्था को लेकर मेला समिति की बैठक में सर्व सहमति से बनाई गई। मेला समिति के सदस्य भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलवान सिंह उदावत, बापूलाल धोसरिया, विजय सिंह शक्तावत, जगदीश यादव, दुलीचंद कुंभकार, सत्यनारायण तंवर द्वारा मेले में नगर परिषद द्वारा की जाने वाली व्यवस्था को लेकर चर्चा की। रामनवमी पर विशाल चल समारोह निकालकर लालबाई फूलबाई माता मंदिर में पूजा की जाएगी। रामनवमी के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर नगर परिषद में आयोजित बैठक में नगर के नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्भय सिंह तलैया, पार्षद भुजराम जाट, महेंद्र यादव, संदीप मालवीय, दीपक धोसरिया, राहुल तंवर मदन बुंदेला, मंडल महामंत्री प्रवीण सक्सेना, विजय सोलीवाल एवं नगर के मेला समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811