Let’s travel together.

रमजान में भारत का ये दोस्त बन रहा फिलिस्तीन का बड़ा मददगार, गाजा में पहुंचा रहा खाना

0 93

गाजा में बढ़ते फूड संकट को दूर करने के लिए UAE बड़े कदम उठा रहा है. इसके मद्देनजर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जयाद अल नाहयान ने वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर एरिन गोर से मुलाकात की है. WCK एक नॉन-प्रोफिट अमेरिकी ऑर्गेनाइजेशन है, जो दुनिया भर में मानवीय संकट से प्रभावित लोगों को खाना मुहैया कराती है. यूं तो दुनिया के कई देश गाजा के लिए मदद पहुंचा रहे हैं, लेकिन भारत का दोस्त समझा जाने वाला UAE मदद पहुंचाने वाले देशों में काफी आगे है.

अबु धाबी के कसर अल वतन में बैठक के दौरान वर्ल्ड सेंट्रल किचन और UAE संस्थाओं ने आपसी सहयोग को मजबूत करने और गाजा में मदद पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा की है. इस बैठक में गाजा में इमरजंसी मदद पहुंचाने को लेकर जमीनी, हवाई और समुद्री विकल्पों पर भी बातचीत हुई है. हाल ही में UAE ने WCK के सहयोग से 200 टन खाना और राहत सामग्री गाजा पहुंचाई थी.

WCK ने UAE प्रयासों को सराहा

एरिन गोर ने गाजा नागरिकों की पीड़ा को कम करने के लिए यूएई की ओर से की जा रही मदद और युद्ध रोकने के लिए लगातार क्षेत्रीय और वैश्विक भागीदारों के साथ काम करने के लिए उसकी प्रतिबद्धता की सरहाना की है. इसके अलावा एरिन ने WCK के साथ UAE की पार्टनरशिप पर भी खुशी जाहिर की है. साथ ही मोहम्मद बिन जयाद ने संगठन के द्वारा किए गए दुनिया भर में राहत कामों की तारीफ की.

वर्ल्ड सेंट्रल किचन 2010 से भर रहा पेट

वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) एक नॉन-प्रोफिट अमेरिकी ऑर्गेनाइजेशन है जिसको शेफ जोस एन्ड्रेस ने 2010 में शुरू किया था. इसको शुरू करने का मकसद प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट के दौरान पीड़ित लोगों तक खाना पहुंचाना है. अपनी स्थापना के बाद से इस संगठन ने डोमिनिकन, निकारागुआ, जाम्बिया, पेरू, क्यूबा, ​​युगांडा, बहामास, कंबोडिया, यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में अपने राहत कार्यों को अंजाम दिया है. इसके अलावा हाल ही में इसके ऑपरेशन यूक्रेन और गाजा में भी चलाए जा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811