Let’s travel together.

रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन, शुभ मुहूर्त में किया लक्ष्मी पूजन

0 272

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी सहित अंचल में सोमवार को मां महालक्ष्मी पूजन हुआ। दीपोत्सव पर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। रात में दीयों और विद्युत सज्जा से घर-आंगन के साथ दुकान, प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगाए। शुभ मुहूर्त में घर-घर और प्रतिष्ठानों पर पूजा-अर्चना का दौर चला। घरों के साथ ही व्यापारियों ने आर्थिक समृद्धि के साथ ही सुख-शांति की कामना को लेकर शुभ मुहूर्त में मां महालक्ष्मी का पूजन किया। पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। परिवार में सभी लोगों ने मिलकर मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि व निरोग रहने की कामना की।

घर के आंगन में आकर्षक रंगोलियां सजाई, फूलों से वंदनवार सजाए। बच्चों ने मनपसंद आतिशबाजी का आनंद लिया। धन की देवी मां लक्ष्मी के पूजन के साथ ही दीपोत्सव पर खरीदी गई नवीन वस्तुओं व आभूषणों की पूजा-अर्चना भी की गई। लक्ष्मी पूजन के लिए एक दिन पूर्व से ही घर व प्रतिष्ठानों की सजावट होने लगी थी। सुबह से ही प्रतिष्ठान संचालकों ने प्रतिष्ठानों और दुकानों पर वंदनवार व फूलों की मालाओं से साज-सज्जा की। पारंपरिक वेशभूषा धारण कर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और लक्ष्मी पूजन के साथ नवीन बही-खातों का पूजन किया। लक्ष्मी पूजन के लिए झाडू व मिट्टी से निर्मित मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी लोगों ने खरीदी। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811