Let’s travel together.

टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी, इन प्लेयर्स को मिलेगी एंट्री, विराट कोहली पर आई बड़ी खबर !

0 71

हैदराबाद में हार और फिर विशाखापट्टनम में पलटवार के बाद टीम इंडिया अब अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली है. खबरों के मुताबिक गुरुवार रात तक टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. हालांकि यहां बड़ा सवाल ये है कि टीम में बदलाव क्या होगा? वैसे तो ज्यादातर खिलाड़ी टीम में बने रहेंगे लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तीन खिलाड़ियों का टीम से बाहर जाना तय है.

कौन अंदर, कौन बाहर?

विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव करने पड़े थे. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के चलते दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह सरफराज खान, रजत पाटीदार को मौका मिला था. वहीं सिराज को भी आराम दिया गया था और मुकेश कुमार दूसरा टेस्ट खेले थे. अब खबरें हैं कि जडेजा और राहुल दोनों फिट हो चुके हैं और उनका राजकोट टेस्ट में वापसी करना तय है. उनकी वापसी का मतलब ये है कि सरफराज और पाटीदार की जगह पर खतरा है. वहीं सिराज भी अगला मैच खेल सकते हैं तो मुकेश कुमार भी स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं.

विराट को लेकर स्थिति साफ नहीं

विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे. उन्होंने अनजान कारणों की वजह से छुट्टी ली हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अगले दो टेस्ट मैचों में भी नहीं खेलेंगे. कहा तो यहां तक जा रहा है कि वो धर्मशाला में होने वाले आखिरी टेस्ट में भी शायद ही खेलें. अब अगर विराट कोहली अगले दो टेस्ट में नहीं खेले तो फिर उनकी जगह किसी एक खिलाड़ी को स्क्वाड में जगह मिल सकती है. वो पाटीदार होंगे या सरफराज ये कोई नहीं जानता.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. टीम इंडिया हर हाल में बढ़त लेना चाहेगी. यही वजह है कि अगले तीन टेस्ट मैचों का ये टीम सेलेक्शन काफी ज्यादा अहम है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811