Let’s travel together.

तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर,पांच घायल

0 71

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने शादी समारोह में शामिल होकर विदिशा लौट रहे युवकों की कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए विदिशा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात्रि भोपाल से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर एस क्रॉस कार एमपी 04 सीएस 5929 से राजेश दांगी चालक, ओमप्रकाश दांगी, रणधीर दांगी, रणधीर शर्मा और गोविंद दांगी विदिशा जा रहे थे। तभी विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही पिकअप वाहन एमपी 67 जी 0810 के चालक ने उक्त कार को नहर के सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार नीचे खेत में जाकर खड़ी हो गई कार में बैठे पांचों लोगों को गंभीर चोंटे आई। चालक राजेश दांगी का हाथ फ्रैक्चर होना बताया गया है। वहीं अन्य चार लोगों को भी चोंटे आई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811