गोरखपुर । उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी ओर से तारीफें मिलती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी को यूपी के लिए उपयोगी बताते रहे हैं, वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मेरठ दौरे के दौरान योगी की जमकर सराहना की थी। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए योगी की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना भगवान कृष्ण से की है।
10,000 करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद गडकरी ने कहा, मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है। उसने मुझे महाकाव्य भगवद्गीता के बारे में बताया जिसमें भगवान ने कहा है कि जब भी अन्याय होगा वह अवतार लेकर बुराई का अंत करुंगा। गडकरी ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी से मुखातिब होते हुए कहा, जैसा भगवान कृष्ण ने किया, योगी जी भी सज्जन लोगों की सुरक्षा के लिए उसी तरह से काम कर रहे हैं। उन्होंने इसतरह के लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जो समाज के लिए खतरनाक हैं।
गौरतलब है कि यूपी में अपराधों पर लगाम कसने के लिए सख्त कार्रवाई और माफियाओं और गलत काम करने वालों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से तोड़ने की खबरें अक्सर सूबे में आती रहती हैं। इस संबंध में कड़े उपायों ने योगी को बुलडोजर बाबा का उपनाम दिया है। गडकरी ने कहा, मुझे खुशी है कि योगी जी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में एक आदर्श स्थापित किया है। मैंने पहले कहा था कि हम उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका के बराबर बनाएंगे और उस दिशा में हमारे प्रयास शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, योगी जी, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि धीरे-धीरे दिल्ली से लखनऊ की उड़ान सेवा बंद होगी, क्योंकि लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया जाएगा कि हवाई जहाज से जाना है या सड़क से। गडकरी ने कहा कि यूपी में सड़कों के विकास से राज्य में गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी दूर होगी। गडकरी ने इसके अलावा राज्य में सड़कों को अमेरिका की सड़कों की तरह बनाने के लिए एक्सप्रेसवे नेटवर्क के निर्माण के इरादों को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑटोमोबाइल उद्योग को लाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले।
इसके पहले गडकरी ने महोबा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 3,500 करोड़ रुपये की नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गडकरी ने कहा कि महोबा वीर योद्धाओं की भूमि है और इसका समृद्ध इतिहास रहा है। झांसी-खजुराहो सड़क के बन जाने से मैहर-सिंगरौली-रांची औद्योगिक मंडल तथा झांसी-ओरछा-खजुराहो में यातायात सुगम होगा और प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश-यूपी सीमा पर कबरई खंड के निर्माण से भोपाल-कानपुर औद्योगिक मंडल से लखनऊ तक यातायात सुगम होगा और समय की बचत होगी। मंत्री ने कहा कि झांसी-प्रयागराज के बीच रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से बुंदेलखंड क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।
गडकरी ने चित्रकूट में 258 किलोमीटर राम वन गमन सड़क को फोर लेन, 200 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर फोर लेन बाईपास, महोबा में 18 किलोमीटर फोर लेन बाईपास और अरतारा में 15 किलोमीटर फोर लेन बाईपास के साथ प्रयागराज से मिर्जापुर के बीच 70 किलोमीटर की दूरी को फोर लेन करने की घोषणा की।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.