Let’s travel together.

बुधनी विधानसभा उपचुनाव एवं महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यालय में मना जीत का जश्न

0 173

जीत की खुशी में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई

सी एल गौर रायसेन

अभी हाल में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के बुधनी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव की ऐतिहासिक जीत एवं महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को मिली विधानसभा चुनाव में भारी सफलता के उपलक्ष में शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चला कर जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई एवं मुंह मीठा कराया इस मौके पर अध्यक्ष श्री शर्मा ने पत्रकारों को भी मिठाई खिलाई। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की जीत हुई है जहां हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर पूरी मेहनत से काम किया उनकी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को भारी सफलता मिली है वहां के मतदाता भाई-बहन एवं भाजपा के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पूरी की जान लगाकर चुनाव में मेहनत की और भाजपा गठबंधन को सफलता दिलाई इसी खुशी में हम भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे हैं । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला महामंत्री राजेश पंथी, नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, अमित कटियार,जीतू ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, देवेंद्र यादव, ब्रज विश्वकर्मा, भगवानदास लौहट, जगदीश अहिरवार, राकेश मालवीय शुभम रावत, वरुण खत्री सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811