Let’s travel together.

मेघालय में निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थॉमस ए संगमा

86

मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस  MDA के थॉमस ए संगमा मेघालय विधानसभा के 11वें अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गुरुवार को संगमा का चुनाव निर्विरोध हुआ। मेघालय के तीनों विपक्षी दलों कांग्रेस, टीएमसी और वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी ने अपनी तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था। थॉमस 2008 से 2013 तक कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा से सांसद भी रह चुके हैं।सोमवार को ही मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस  MDA 2.0 सरकार का गठन हुआ था।

एनपीपी के मुखिया कोनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। संगमा की सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें 26 नेशनल पीपुल्स पार्टी  NAPP, 11 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी UDP और 11 अन्य विधायक हैं। जिनमें भाजपा, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF), के दो-दो विधायक हैं। दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दिया है।

प्रोटेम स्पीकर टिमोथी डी शिरा ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई। उन्होंने कहा, ‘चूंकि विधानसभा के कार्यालय द्वारा केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त किया गया था, इसलिए मैं थॉमस ए संगमा को स्पीकर घोषित करता हूं।’ थॉमस के अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने खुशी जाहिर की। कहा कि उन्हें विश्वास है कि अध्यक्ष के रूप में वह सभी के साथ न्याय करेंगे।’मेघालय विधानसभा चुनाव में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी  NAPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सूबे में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं।

हालांकि, चुनाव 59 सीटों पर ही हुए हैं। एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव रद्द हो गया था।चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के खाते में दो, यूडीपी को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं। वाइस ऑफ द पीपल पार्टी के चार उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। पीडीएफ, एचएसपीडीपी को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811