Let’s travel together.

विराट के नाम हैं एक आईपीएल सीजन में कई शानदार रिकॉर्ड, बराबरी करना है मुश्किल!

81

आईपीएल एक ऐसी क्रिकेट लीग हैं जहां हर सीजन में कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता ही है और पुराने रिकॉर्ड धरे के धरे रह जाते हैं. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे रिकार्ड्स बने हैं जिनके बारे में कल्पना करना भी बेहद मुश्किल है. फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला शांत जरूर है लेकिन एक समय था जब विराट का बल्ला जमकर बोलता था. उनके बेले से रन रुकने का नाम नहीं लेते थे. 2016 आईपीएल में विराट ने ऐसा कमाल किया कि एक ही सीजन में उन्होंने कई धांसू रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए. यह सीजन कोहली के नाम ही रहा था. आइए जानते हैं इन रिकार्ड्स के बारे में…

खिलाड़ी सालभर के पूरे समय में भी ये कारनामा करने में नाकाम रहते हैं जो विराट ने आईपीएल के एक सीजन में ही कर दिया था. विराट ने 2016 आईपीएल में 4 ताबड़तोड़ शतक ठोक डाले थे जिसके आस पास भी कोई खिलाड़ी नहीं पंहुचा है. ये विराट के नाम सबसे खास रिकॉर्ड है.

2016 आईपीएल में गुजरात लायंस के खिलाफ विराट कोहली और एबी डिविलयर्स के बीच साझेदारी हुई थी. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाए थे. दोनों के बीच 229 रनों की बड़ी साझेदारी हुई थी जो की आज तक कोई नहीं कर पाया.

विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन में खेले 16 मुकाबलों में 81.08 की बेहद अचंभित कर देने वाली औसत से रन बनाए थे. इतनी तेज रफ्तार से रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है लेकिन यह विराट कोहली ने कर दिखाया था. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उनके इस रिकॉर्ड के कोई आस पास भी नहीं है.

आईपीएल के एक सीजन में कोहली ने खेले 16 मैचों में 973 रन बनाए थे. ये किसी भी बल्लेबाज के द्वारा आईपीएल के एक सीजन में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं. आईपीएल इतिहास में अभी तक कोई खिलाड़ी 800 रनों तक भी नहीं पहुंचा है. तो ऐसे में ये रिकॉर्ड टूटना असंभव सा ही लगता है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811