Let’s travel together.

लावण्या की आवाज बना विद्यार्थी परिषद,चक्काजाम कर पुतला जलाया

0 251

रायसेन।तमिलनाडु के तंजावुर की लावण्या मामले में आज ABVP ने रायसेन जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन किया।
जिला सयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है कि तमिलनाडु के तंजावुर में कक्षा 12 की छात्रा लावण्या ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर होने के बाद खुदकुशी कर ली। जनवरी 19 बुधवार को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई 17 वर्षीय लावण्या तंजावुर में सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नामक एक बोर्डिंग हाउस में थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें लावण्या ने कबूल किया कि उसे लगातार डांटा जाता था और हॉस्टल वार्डन द्वारा हॉस्टल के सभी कमरों को साफ करने के लिए भी कहा जाता था।


श्री उपाध्याय ने बताया कि ईसाई धर्म अपनाने के लिए किया गया मजबूर लड़की ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया गया। इन घटनाओं से परेशान होकर युवती ने खुदकुशी की पुलिस लावण्या से पूछताछ करने आई। पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि बोर्डिंग स्कूल की वार्डन ने लावण्या को प्रताड़ित किया और उसे जिस प्रकार से तमिलनाडु में ईसाई मिशनरियों के करण उसने आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी तरफ़ लावण्या के लिए न्याय के लिए लड़ रहे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक गिरफ्तारी की।तमिलनाडु सरकार न्याय विरोधी सरकार है। शुरू से ही लावण्या को न्याय न मिले उसके लिए प्रयास कर रही है।लावण्या को न्याय दिलाने और हमारे कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एबीवीपी ने पूरे देशभर के राज्य केंद्रो पर प्रदर्शन किया ।अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई लड़ेगा । एक लोकतान्त्रिक देश में जबरदस्ती मतान्तरण कराने के क्रम में लावण्या को मृत्यु के गर्त में धकेला गया। आखिर जबरन और लालच देकर मतान्तरण की आवश्यकता क्यों है?


इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायसेन शासकीय महाविद्यालय के सामने चक्का जाम एवं इटालियन सरकार का पुतला दहन किया ।इस मामले में पुलिस ने अभा विप के 6 लोगो को गिरफ्तार किया।बाद में समझाइश देकर छोड़ दिया।


जिसमे जिला सयोजक शुभम उपाध्याय , अनिकेत पटेल , अस्वनि पटेल ,गोलू नाथ योगी ,अंकित पटेल , अभय पटेल ,सौरभ यादव , अजय कीर , विकाश सेन , राजा आदिवसी , सचिन परोचे , अमर चौदरी , मोहित शर्मा , शोभित अग्रवाल, संकल्प सामिया, विवेक मालवीय , नैन पंती , अंजलि सराठे , रोशनी राजपूत ,वैशाली राय ,श्रद्धा पटेल , महेश सिसोदिया , शुभम किरार ,बरुन तिलचोरिया , आदित्य ,प्रेमनारायण , नमन साहू , भूपेंद्र बेलदार , राजा ठाकुर , सुमित तिलचोरिया , मनु शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811