Let’s travel together.

भाजपा सांची मंडल महामंत्री की मोटरसाइकिल चोरी, सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

0 474

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर में रविवार शाम को अज्ञात चोर भाजपा सांची मंडल महामंत्री रीतेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय विष्णु अग्रवाल निवासी सलामतपुर की मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 379 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। भाजपा नेता रीतेश अग्रवाल ने बताया कि वह द्वारकाधीश मंदिर के पास मैन रोड सलामतपुर में रहते हैं। और भाजपा सांची मंडल महामंत्री होने के साथ ही बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम भी करते हैं। उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकल क्रमांक एमपी 38 एमजे 7114 काले कलर की जो उन्होंने विदिशा शोरूम से 2017 में खरीदी थी। जिसकी कीमत अब लगभग पच्चीस हजार रुपए रही होगी। दिनांक 13 फरवरी रविवार को शाम करीब साढ़े छै बजे हनुमान मार्केट में दीपक शर्मा पान की दुकान के सामने भोपाल विदिशा हाइवे मैन रोड के पास खड़ी करके बस में बैठकर सांची चला गया था। करीब सवा सात बजे सांची से वापस आया तो मेरी मोटर साइकल वहां से गायब थी। उनकी मोटरसाइकिल में लॉक नहीं लगा था। जिसकी वजह से चोर आसानी के साथ उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दो दिन तक खुद मोटरसाइकिल की तलाश करते रहे नही मिलने पर मंगलवार को सलामतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रीतेश अग्रवाल की मोटरसाइकिल चोरी में मामले में मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 का मामला दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811