Let’s travel together.

पंजाब में भाजपा को जिताने का काम करेंगे गुना- शिवपुरी के सांसद केपी यादव

0 514

– पंजाब विधानसभा चुनाव में फरीदकोट लोकसभा के प्रभारी बनाए गए सांसद केपी यादव

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

देश में पांच राज्यों में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी दल अपने अपने तरीके से चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।इसी बीच पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें फरीदकोट लोकसभा के प्रभारी के रूप में मध्य प्रदेश गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर के पी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फरीदकोट लोकसभा के अंतर्गत 4 जिले- मोगा,श्री मुक्तसर साहिब ,भटिंडा व फरीदकोट शामिल हैं। जिनमें 9 विधानसभाओं में क्रमशः फरीदकोट,मोगा,कोटकपूरा,जैतु गिद्दरबाड़ा, निहालसिंह वाला,बाघ पुराना,धरमकोट,रामपुर-फूल शामिल है।
सांसद डॉक्टर केपी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विजय के संकल्प के साथ पंजाब के समस्त मतदाता बंधुओं से अपील की है कि राष्ट्र हित में,सुशासन के लिए पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। गौरतलब है कि पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा जिसका परिणाम आगामी 10 मार्च को आएगा। सांसद डॉक्टर के पी यादव की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित लोकसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811