Let’s travel together.

आंगनबाड़ी केंद्र पर दीवानगंज चौकी प्रभारी ने बच्चों को तिलक लगाकर सघन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0 535

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

महिला बाल विकास द्वारा 15 फरवरी को प्रदेश सहित रायसेन जिले भर में सघन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में सांची परियोजना की मुश्काबाद इंदिरा आवास आंगनबाड़ी केंद्र पर सघन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सलामतपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दीवानगंज चौकी के प्रभारी सत्येंद्र दुबे पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र पर चौकी प्रभारी का हार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी ने सर्वप्रथम आंगनबाड़ी के बच्चों को टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया। इसके पश्चात आंगनवाड़ी के बच्चों को बिस्किट वितरित किए। चौकी प्रभारी की उपस्थिति में सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम सक्सेना एवं सहायिका ज्योति विश्वकर्मा द्वारा बच्चों का वजन एवं हाइट का माप लिया गया। एवं जेड स्कोर चार्ट के द्वारा सेम वा मैम बच्चों का आकलन किया गया। एवं चौकी प्रभारी के द्वारा पोषण मटके में दान दिया गया।

चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र मुश्काबाद में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। छोटे-छोटे बच्चों के बीच पहुंचकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए आगे भी सामग्री भेंट करता रहूंगा। और लोगों से भी अपील करता हूं कि वह भी आकर सहयोग करें। वहीं सुपरवाइजर अनीता अहिरवार ने उपस्थित महिलाओं को सघन पोषण पकवाड़ा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल अजय पटेल, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव, महेंद्र विश्वकर्मा सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम सक्सेना, आंगनबाड़ी सहायिका ज्योति विश्वकर्मा एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811