रूक नहीं रहा अवैध शराब का धंधा,करीब 32 हजार रुपये की 72 लीटर देशी शराब जब्त अवैध शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
भोपाल। देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल पुलिस भी लोडिग ऑटो से 32 हजार रुपये की 72 लीटर देशी शराब जब्त अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया हे।
थाना छोलामंदिर में पदस्थ सहायक पुलिस उपनिरिक्षक को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लोडिंग ऑटो में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर करौंद मण्डी से ब्लूमून कालोनी की तरफ आते देखे गए है, प्राप्त सूचना पर उचित कार्यवाही हेतु तत्काल टीम गठन कर व्लूमून ब्रिज के नीचे घेरावन्दी कर एक लोडिंग ऑटो एम पी 04 एल डी 8735 को रोककर चैक किया गया जिसमें एक व्यक्ति जो ऑटो को चला रहा था तथा एक अन्य व्यक्ति ऑटो में पीछे वैठा था ऑटो की तलाशी लेने पर 8 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखी पाई गई जो आटो चालक उम्र 35 साल निवासी मदर इंडिया कालोनी शाहजहांनाबाद भोपाल तथा पीछे वैठा व्यक्ति उम्र 50 साल निवासी पानी की टंकी के पास अटल अयूव नगर थाना गौतमनगर भोपाल के कब्जे से कुल 72 लीटर देशी शराब प्लेन जिसकी कीमत 32 ह्जार रूपये थी पुलिस द्वारा लोडिंग ऑटो जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना छोलामंदिर में अपराध क्रमांक 468/23 धारा 34(2) आबकारी अधि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । शराब के परिवहन के संबंध में आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।