Let’s travel together.

भाजपा झूठ फरेब और धर्म की आडंबर राजनीति करती है-शैलेन्द्र पटेल

0 641

मुख्यमंत्री बने कंस मामा, भांजियों का मिलेगा श्राप-संजय मसानी

कांग्रेस पार्टी का घर चलो घर-घर चलो अभियान

रायसेन।भाजपा हमेशा से ही झूठ फरेब और धर्म की आडंबर राजनीति करती है है।वह व उसके नेता विकास कम बल्कि विनाशलीला का खेल ज्यादा खेल रहे हैं।उदाहरण के तौर पर यूपी विधानसभा महासंग्राम में पीएम मोदी सहित तमाम केंद्र के मंत्रियों के सुर बदल गए हैं।

यह बात रायसेन जिले के कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी व इछावर के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कही।पटेल रविवार की शाम कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान कार्यक्रम में पहुंचे।उनके साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीती ठाकुर मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक रायसेन अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जावेद कदीर ने किया।

कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी बोले कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए कन्यादान योजना में 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी थी।लेकिन इन सत्ता के भूखे भाजपा के तथाकथित नेताओं ने बिकाऊ रामों को अपनी काली दौलत से खरीदकर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था।जनता अब आगामी 2023 के चुनाव में कभी माफ नहीं करेगी।भाजपा केनेता मंत्री दोबारा से सत्तासीनहोने के बाद ही बेटियों की कन्यादान योजना की राशि फिर से आधी कर दी है।गरीब बेटियों भांजियों का श्राप कंस मामा की सरकार को ले डूबेगा।।


जनसभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, मनोज अग्रवाल, प्रीति ठाकुर ,बाबूलाल चक्रवर्ती दुर्गेश खरे,राजेश अहिरवार,राजू माहेश्वरी अकील इंडियन, मजहर कबीर, असलम खान,प्रकाश पटेल ,दौलत सेन वकील मुकेश शाक्या ने भी सम्बोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811