Let’s travel together.

नरवर गांधी चौक पर पुलवामा शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

0 136

– मप्र पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती सहित सैंकड़ों युवा रहे उपस्थित

– शहीदों को दी पुष्पांजलि

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के नरवर में सोमवार को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने यहां का दौरा किया और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान नरवर दौरे में राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने पुलवामा शहीदों की याद में एक खंभी गाँधी चौक पर मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर यहां पर शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नरवर के सेकडों युवा उपस्थित रहे।


पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने कहा कि इस शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी है। आज का युवा राष्ट्रभावना से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमा पर हमारे वीर सैनिक दुश्मनों का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार हैं। ऐसे वीर सैनानियों को हर देशवासी नमन करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811